TikTok के जैसा Indian App कौन सा है? Best TikTok Alternative

क्या आप Tik Tok Jaisa Dusra App ढूंढ रहे है और आपको पता नहीं TikTok के जैसा Indian App कौन सा है? तो आपको में टिक टोक के Best Alternative Apps बताऊंगा

हेलो दोस्तों✌ क्या आप जानना चाहते है की टिकटोक के जैसा इंडियन ऐप कौन सा है? अगर आप एक टिक टोक यूज़र थे और अपना अधिकतर समय टिक-टोक पर ही गुजारा करते थे तो हो सकता है टिक टोक के इंडिया में Ban हो जाने के बाद आपके मनोरंजन करने का एक साधन कम हो गया हो। लेकिन आज आप इस Post में ऐसे Apps के बारे में जानेंगे जो बिलकुल टिक टोक के जैसे हैं।

tiktok jaisa indian app kaun sa hai

टिक टोक जो की एक Chinese ऐप है उसे अब भारत में पूरी तरह से Ban कर दिया है। इस प्रतिबंध से टिक टोक को बेहद नुकसान हुआ लेकिन इसके बाद कई इंडियन कंपनियों ने टिक टोक के जैसे ही Apps Launch कर दिए हैं। इस Ban से अच्छी बात यह हुई है की अब ऐसी Apps से होने वाली कमाई इंडिया की ही कंपनियों को होगी और सभी उपयोगकर्ता का Data भी इंडिया में ही रहेगा।

तो दोस्तों अगर आप एक टिक टोक के जैसा कोई ऐप ढूंढ रहे हैं तो आज का यह Post आपके लिए ही है। क्योंकि इस Post में हम आपको टॉप 5 Tik Tok के जैसे इंडियन Apps के बारे में हिंदी में बताएँगे।

TikTok के जैसा Indian App कौन सा है?

दोस्तों Indian Government के द्वारा Tik Tok को Ban करने से भारत में टिक टोक जैसे दूसरे ऐप ज्यादा डाउनलोड होने लगे है। ऐसे में Tik-Tok की तरह फ़ीचर वाला ऐप ढूँढना बहुत मुश्किल है। तो दोस्तों मैंने आपके लिए टिक टोक जी तरह Features वाले Apps की एक List तैयार किए है। जिसमे आपके टिक-टोक फ़ीचर जैसे सारे दूसरे Feature वाले ऐप्स को Add किया है। कृपया उस List को ज़रूर देखे और कोई ऐप मुझसे रह गया हो तो मुझे Comment के जरिए बताए।

No. Name of TikTok Alternative App Country
1 MX TakaTak App Mumbai/India
2 Josh App Bangalore/India
3 YoPlay App Delhi/India
4 Bolo Indya App Haryana/India
5 Mitron App Bangalore/India

तो मैंने आपको ऊपर की Table में ऐसे 5 Indian Apps है जो टिक टोक के जैसे Feature और Interface वाले है उसके बारे में बताया है। जिसमे मैंने ऍप के राज्य भी ऐड किए है जिससे आपको ऐप को चुनने में आसानी होगी।

List of Tik Tok Jaisa Indian Apps in 2020

1. MX Taka Tak App - भारत का नया टिक टॉक ऐप

दोस्तों ‘एमएक्स टका-टक’ (Taka-tak) एक Short Video App हैं यह एक तरफ से भारत का अपना नया टिक टॉक हैं। जो कि Video Player और Video Streaming Platform ‘एमएक्स प्लेयर’ (MX Player) के द्वारा Launch करा गया हैं। यह ऐप ‘टिक-टॉक’ (Tik-Tok) का एक बेहतरीन विकल्प माना जा रहा है। जो कि एक Chinese Short Video ऐप हैं। परंतु अब Tik-Tok ऐप पर बेन लगा दिया गया हैं।

MX TakaTak App को आप Play Store से बड़ी आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। यह 23 MB का हैं। प्ले स्टोर पर इसकी रेटिंग 4.2 हैं, और 10 Million लोग इसे डाउनलोड कर चुके हैं। MX Taka-tak गुजराती, हिंदी, अंग्रेजी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़, मलयालम, बंगाली, मराठी, और पंजाबी भाषा में उपलब्ध हैं।

इस ऐप का Use करके भी आप Videos, Ranging From Dialogue Dubbing, Comedy, Gaming, DIY, Food, Sports और Memes जैसे तरह - तरह की वीडियो बनाकर अप लोड कर सकते हैं और टिक-टॉक ऐप के जैसे पैसे कमा सकते है। MX Taka-tak से आप अच्छी-ख़ासी कमाई भी कर सकते हैं।

इसमें आपको Creator Plan का एक बेहतरीन Option मिलता हैं। अगर आप इसको उपयोग Join कर लेते हैं। तो Company आपको Ads के लिए भी वीडियो बनाने के लिए दे सकती हैं। जिसके लिए आपको कंपनी की तरफ से भुगतान करा जाता हैं। टिक-टॉक की तरह ही इस ऐप में भी आप अपने Followers बढ़ा सकते हैं और अन्य लोगों को भी Follow कर सकते हैं। आपके जितने ज्यादा Followers होंगे। उतने ही ज्यादा लोगों तक आपकी पोस्ट आराम से पहुंच जाएगी और यदि आपके किसी Follower को आपकी पोस्ट पसंद आती हैं, तो वह इस पर Like और Comment भी कर सकते हैं।

2. Josh App - टिकटोक जैसा भारतीय एप

दोस्तों Josh App भी एक काफी अच्छा Tik Tok का Alternative ऐप है। इसका यूज़र इंटर फ़ेस देखने में एकदम टिक टोक के जैसा ही लगता है। यह भी एक Made In India ऐप है।

इसको Dailyhunt कंपनी ने बनाया है जो की इंडिया की ही कंपनी है। इस पर भी आप टिक टोक की तरह Short Videos बना कर अप लोड कर सकते हैं। Play Store पर इस ऐप को 4.2 की Review रेटिंग मिली है और इसके लाखों डाउनलोड हो चुके हैं।

सभी टिक टोक के जैसे एप्लीकेशन की तरह इस ऐप में भी आपको टिक टोक के जैसे सभी Features मिलते हैं। अगर आप वाकई में टिक टोक जैसा दूसरा ऐप चाहते हैं तो यह ऐप एक अच्छा Option होगा।

3. YoPlay - Best TikTok Alternative App

YoPlay - Best Tik Tok Alternative App

YoPlay - Indian Short Video App एक इंडियन Application हैं। जो कि Tik-tok की तरह दूसरा ऐप हैं। यह Tik-Tok का Alternative हैं। प्ले स्टोर पर Yoplay App की रेटिंग 4.0 हैं, और यह 40 Mb का हैं। प्ले स्टोर से अभी तक 5k लोग इसे डाउनलोड कर चुके हैं।

यह iOS और Android दोनों तरह के System में वर्क करता हैं। इस ऐप को आप Play Store से डाउनलोड कर सकते हैं। Tik-tok App की तरह ही इस ऐप में भी आपको एक Account बनाना पड़ेगा। Account बनाने के बाद आप इस एप्लीकेशन पर अपनी वीडियो बना सकते हैं और फिर उसे अप लोड भी कर सकते हैं।

आप इस पर चाहें तो किसी को Follow भी कर सकते हैं। अगर आपकी वीडियो लोगों को अच्छी लगती हैं। तो आपके Followers भी बढ़ सकते हैं। आप Gifts इकट्ठा करके पैसे भी कमा सकते हो। इस तरह से आप Tik-tok App की जगह इस इंडियन ऐप का उपयोग कर सकते हैं।

4. Bolo Indya - Tik Tok Jaisa Dusra Application

Bolo Indya एक इंडियन Application हैं। जिसका पूरा नाम Bolo Indya App - Short Video App Made In India हैं। यह ऐप गुजराती, हिंदी, तमिल, तेलुगु, बंगाली, मराठी, कन्नड़, मलयालम, कन्नड़, ओडिया और अंग्रेजी जैसी 10 भाषाओं में उपलब्ध है। यह एक User Generated Content (UGC) ऐप है।

बोलो इंडिया एप्लीकेशन का उपयोग आप एन्ड्रॉयड KitKat Version 4.4 से उपर के सभी ऑपरेटिंग सिस्टम में इस्तेमाल किया जा सकता है। Bolo India App को आप गूगल प्ले स्टोर से बड़ी ही आसानी से टिक टोक के जैसे किसी भी फ़ोन में डाउनलोड कर सकते हैं। गूगल प्ले स्टोर पर इस एप्लीकेशन की रेटिंग 4.1 हैं और इसे 1 Million लोग डाउनलोड कर चुके हैं। यह 40 MB का हैं।

यह App गुजराती, हिंदी, तमिल, तेलुगु, बंगाली, मराठी, कन्नड़, मलयालम, कन्नड़, ओडिया और अंग्रेजी जैसी 10 भाषाओं में उपलब्ध है। इस ऐप पर Users Dance Video, Entertainment Videos, General Knowledge, Health, Finance, Technology और Funny Videos के अलावा अंग्रेजी सीखना और खाना बनाने के Tips जैसे Content भी अप लोड कर सकते हैं। जिससे अन्य यूज़र को बहुत फायदा होगा। इस ऐप में Music, Emoji, Stickers, Face Filter, Beauty Effects आदि कई सारे फ़ीचर मौजूद हैं। जिनका उपयोग कर आप बेहतरीन वीडियो बना सकते हैं।

बोलो इंडिया एप्लीकेशन के Co-Founder वरुण सक्सेना के अनुसार चीनी Apps Ban होने के बाद Bolo India पर जो Active Users हैं। वह इस ऐप पर रोज़ाना लगभग 62 मिनट बिता रहे हैं। उनके अनुसार अभी तक तो इस एप्लीकेशन को लेकर Data से संबंधित कोई समस्या नहीं हुई हैं। कंपनी ने भारत सरकार के नियमानुसार सभी काम करें हैं। उनके अनुसार चीनी ऐप पर Ban लगने के 24 घंटे में ही इस Bolo India Application ने 2.5 लाख से ज्यादा डाउनलोड रजिस्टर किए।

5. Mitron - India's Original Short Video App

Mitron - India's Original Short Video App

दोसतो आपके मन में सवाल आता होगा की यह मित्रों app कहाँ की है तो में आपको बताना चाहूंगा की Mitron App एक भारतीय Video Creating Application हैं। जिस पर आप टिक टोक के जैसे वीडियो बनाये और आप उसे शेयर भी कर सकते हैं। बाकी Application की तरह ही इसमें भी हम लोगों को Follow कर सकते हैं। अपने Followers बना सकते हैं। वीडियो देख सकते है। उन पर Like और Comment भी कर सकते है। अपनी वीडियो बनाकर उसे Upload कर सकते हैं।

इस App में हम बिना Login किये भी Video देख, Like ओर Comment भी कर सकते है। यह एप्लीकेशन गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध हैं। आप इसे यहाँ से बड़ी ही आसानी से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। यह भी Tik-tok का एक Alternative App हैं।

तुम्हें कौन सा Tik-Tok के जैसा ऐप पसंद है?

दोस्तों मैंने आपको ऊपर सारे ऐप के बारे में जानकारी दिए है और उनके फीचर्स को विस्तृत में बताया है। शायद अब आपकी टिक टोक की तरह दूसरा ऐप ढूंढने की तलाश पूरी हुई होगी। पर अगर आपने ऊपर बताए गए ऍप्स मैसे कोई ऐप का उपयोग किया है और आप हमारे साथ शेयर करना चाहते है तो आप हमें Comment box के माधयम से बता सकते है की तुम्हें कौन सा टिक टोक जैसा ऐप पसंद है?

Conclusion

दोस्तों अब आप पूरी तरह से जान गए होंगे की टिकटोक के जैसा इंडियन ऐप कौन सा है? और आप सब Apps के Features भी जान गए होंगे तो क्या आप मुझे Comment में बता सकते है की तुम्हें सा ऐप पसंद है? तो दोस्तों में आशा करता हूँ आपको यह हिंदी में जानकारी पसंद आयी होगी।

Tik Tok के इंडिया में Ban होने के बाद गूगल प्ले स्टोर पर बहुत से टिक टोक के जैसे भारतीय एप्लिकेशन आ गए हैं। हमने इस लिस्ट में केवल कुछ Popular ऐप ही बताए हैं। आप इनमें से कोई भी ऐप Use कर सकते हैं और अपना सुझाव मुझे कमेंट कर के बता सकते है। धन्यवाद👍

About the Author

Fly Hindi को शुरू करने का उद्देश्य यह है कि हम आपको सभी प्रकार की जानकारी हिन्दी में उपलब्ध कराएं। इंटरनेट पर सभी जानकारी उपलब्‍ध है पर ज्यादातर जानकारी English भाषा में होती है, इसलिए हमने हमारी मातृभाषा में Fly Hindi ब्लॉग की शुरुआत की, हम कोशिश क…
Cookie Consent
We serve cookies on this site to analyze traffic, remember your preferences, and optimize your experience.
Oops!
It seems there is something wrong with your internet connection. Please connect to the internet and start browsing again.
AdBlock Detected!
We have detected that you are using adblocking plugin in your browser.
The revenue we earn by the advertisements is used to manage this website, we request you to whitelist our website in your adblocking plugin.
Site is Blocked
Sorry! This site is not available in your country.